फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Contractor inlaid lock in school.

ठेकेदार ने जड़ा स्कूल में ताला

Sat, 09 Jul 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Sat, 09 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Contractor inlaid lock in school.
घाट ब्लॉक के माणखी गांव में प्रावि दरगेड़ के कक्षों पर ठेकेदार ने लगाया ताला। शिक्षा विभाग द्वारा दो वर्ष से विद्यालय भवन निर्माण का पेमेंट न होने से नाराज है ठेकेदार। - फोटो : Amar Ujala

विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करने के बाद भी शिक्षा विभाग की ओर से भुगतान न करने पर ठेकेदार ने विद्यालय कक्षों में ताला जड़ दिया। ऐसे में स्कूल तक आ रहे बच्चे और शिक्षक अब उल्टे पांव घर लौट रहे है।

विज्ञापन


मामला घाट ब्लॉक के माणखी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय दरगेड़ का है। विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2011 में प्राथमिक विद्यालय दरगेड़ का भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ था। भवन को 16 लाख में निर्मित होना था। ठेकेदार ने धनराशि तो ली लेकिन भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के दबाव में वर्ष 2013 में शिक्षा विभाग ने गांव के ही एक स्थानीय ठेकेदार को साढ़े चार लाख में विद्यालय भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने का जिम्मा दिया था। छह माह के भीतर ही भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो गया, लेकिन ठेकेदार को पूर्ण भुगतान नहीं किया गया। निर्माण कार्य के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी भुगतान न होने पर ठेकेदार शिव प्रसाद मैंदुली ने विद्यालय कक्षों में ताला लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार शिव प्रसाद मैंदुली का कहना है कि करीब डेढ़ लाख रुपये का भुगतान उन्हें नहीं किया है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक सती ने बताया कि उक्त विद्यालय में अनुसूचित जाति के 22 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय बंद होने से पठन-पाठन कार्य भी बाधित हो रहा है।


मामले में शीघ्र जांच शुरू कराई जाएगी। अगर विभाग की ओर से ठेकेदार को पेमेंट की जानी है तो मामले को सुलझा कर शीघ्र विद्यालय संचालन शुरू करवाया जाएगा। इस संबंध में डीईओ (बेसिक) से भी बात की जाएगी।
हरीश चंद्र सिंह, सीईओ, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed