{"_id":"6a4f7658417643eb7c0f3adf","slug":"construction-work-on-the-new-gairsain-polytechnic-building-has-begun-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-125104-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गैरसैंण पॉलीटेक्निक के नए भवन का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गैरसैंण पॉलीटेक्निक के नए भवन का काम शुरू
Thu, 09 Jul 2026 03:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 09 Jul 2026 03:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो
निर्माण कार्य के लिए 12.16 लाख रुपये हुए स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गैरसैंण में पॉलीटेक्निक का नया भवन बनने जा रहा है। शासन ने नए भवन के लिए 12.16 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम ने भवन का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार भवन निर्माण का काम आगामी जून 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
यह पॉलीटेक्निक वर्ष 2013 में गैरसैंण में शुरू हुआ था। शुरुआती दो साल यह किराये के कमरों में संचालित हुआ। वर्ष 2016 में यहां फाइबर का नया भवन बना और तब से इसका यहीं संचालन हो रहा है। अब रिखोली पुल के पास पॉलीटेक्निक का नया भवन बनाया जा रहा है। नए दो मंजिला भवन में लगभग 15 प्रयोगशालाएं, वर्कशॉप, कक्षा कक्ष और प्रशासनिक भवन बनेंगे। वर्तमान में यहां इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस ट्रेड संचालित होते हैं जिनमें 32-32 सीटें निर्धारित हैं। उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सुनील फस्र्वाण ने बताया कि कार्य गुणवत्ता के साथ और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।