फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congressmen protest against Badrinath MLA

बदरीनाथ विधायक के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2020 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against Badrinath MLA
हरमनी गांव के पास बुधवार को बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और स्थानीय युवकों के बीच हुए विवाद और धक्कामुक्की के मामले में कांग्रेस ने पोखरी, घाट, गोपेश्वर और जोशीमठ में प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि युवकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट भी की।
विज्ञापन

पोखरी में कांग्रेसियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि से विकास कार्यों के बारे में सवाल पूछने पर उनके साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, फतेराम सती, बीरेंद्र भंडारी मौजूद थे। जोशीमठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय मारपीट कर रही है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, रोहित परमार, कमल रतूड़ी, विक्रम भुजवान, देवेश्वरी शाह मौजूद रहे। गोपेश्वर में कांग्रेसियों ने बस स्टेशन चौराहे पर पुतला फूंका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed