फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress workers protest in Gairsain.

Chamoli News: गैरसैंण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2026 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 21 Sep 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest in Gairsain.
फोटो
विज्ञापन


गैरसैंण। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में 13 सूत्री मांगों के लिए एक घंटे तक प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसील प्रशासन को सौंपा।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट और कार्यकर्ताओं ने सीएचसी गैरसैंण में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था सुनिश्चित करने, उपजिला चिकित्सालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती आदि की मांग उठाई। पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस सचिव मुकेश नेगी ने सरकार पर गैरसैंण की अनदेखी का आरोप लगाया। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर बारह बजे तक धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने झंडे और तख्तियों के साथ रैली भी निकाली। इस दौरान नगर अध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, मोहन पंत, जगदीश ढौंडियाल, संजय कुमार, सोबन साह, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र टम्टा, मोहन राम टम्टा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



भाजपा:
भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
कर्णप्रयाग। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर गलत बयानबाजी से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य बाजार में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। साथ ही राहुल गांधी से उत्तराखंड से माफी मांगने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्र हुए। भाजपाइयों ने कहा कि उत्तराखंड का अपमान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, जिला मंत्री सुभाष चमोली, नपा अध्यक्ष गणेश शाह, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, पुष्कर जखेड़ा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed