फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress burnt the effigy of the government in protest against the Helang incident

हेलंग की घटना के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Thu, 21 Jul 2022 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of the government in protest against the Helang incident
हेलंग में महिलाओं से चारापत्ती छीनने और गरीब परिवारों को हकहकूक से बेदखल करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेलंग में जिस तरह से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया वह निंदनीय है। स्थानीय प्रशासन को हेलंग की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य तिराहे पर प्रदर्शन किया। जिले के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि हेलंग की घटना शर्मशार करने वाली है। प्रशासन को हेलंग की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि ग्रामीणों के एकमात्र चारापत्ती वाले स्थान पर खेल मैदान के नाम पर टीएचडीसी मलबे का डंपिंग जोन बना रहा है। अलकनंदा के ठीक ऊपर स्थित यह भूमि ढलान पर है। ऐसे में कैसे यहां खेल मैदान का निर्माण होगा। इस मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश नेगी, यूथ जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, यूथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, गोविंद सजवाण, राजेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र लाल भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक बोले, सार्वजनिक माफी मांगे प्रशासन
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि हेलंग गांव में टीएचडीसी और एचसीसी कंपनी के सुरक्षा कर्मियों की ओर से महिलाओं से चारापत्ती छीनने और उन्हें छह घंटे तक पुलिस थाने में बिठाना निंदनीय है। प्रशासन को मामले में सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से तत्काल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जिला प्रशासन से भी मामले में कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से भी वार्ता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed