{"_id":"68ab0c23c7cb2d66930e8f8e","slug":"concrete-mixer-vehicle-overturned-two-injured-three-vehicles-damaged-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-117210-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कंक्रीट मिक्सर वाहन पलटा, दो चोटिल, तीन वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कंक्रीट मिक्सर वाहन पलटा, दो चोटिल, तीन वाहन क्षतिग्रस्त
Sun, 24 Aug 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 24 Aug 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गौचर। बदरीनाथ हाइवे के वन विश्राम गृह के समीप नगरासू की ओर जा रहा एक कंक्रीट मिक्सर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ऐसे में सड़क किनारे खड़ी एक कार, एक बाइक और एक हाथगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में चालक और परिचालक चोटिल हो गए।
रेलवे लाइन निर्माण कंपनी में लगा एक कंक्रीट मिक्सर वाहन गौचर से नगरासू की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि घटना में डंपर चालक परविंदर सिंह (43) पुत्र गोपीचंद, निवासी हाजीपुर नगीना, बिजनौर और परिचालक मुहम्मद हसरत (23) पुत्र यूनुस, निवासी मुज्जफरपुर, बिहार चोटिल हो गए जबकि वाहन पलटने से सड़क किनारे खड़ी शिक्षक कलम सिंह राणा की कार और कबाड़ कारोबारी महफूज की बाइक व हाथ गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सभासद विनोद कनवासी, सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र नयाल, बीरेंद्र राणा, हरीश नयाल ने पुलिस चौकी में आकर डंपर चालकों की ओर से नशे में और तेज रफ्तार वाहन चलाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।