{"_id":"64d3731381ec12926e0dc916","slug":"complete-the-preparations-for-janmashtami-festival-in-time-sp-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-1650-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां समय से पूरा करें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां समय से पूरा करें : एसपी
Wed, 09 Aug 2023 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 09 Aug 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों कोे लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। एसपी ने समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
जन्माष्टमी पर्व पर गोपेश्वर पुलिस मैदान में हर साल भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष जन्माष्टमी 6 सितंबर को है। कार्यक्रम को लेकर एसपी ने निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संबंधित टीमों को समय पर आमंत्रित करें। शिक्षण संस्थाओं से संपर्क कर उनके कार्यक्रमों का चयन करें। बारिश को देखते हुए मजबूत मंच तैयार किया जाए। यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाने के लिए भी तैयारी करें। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद