फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Complete the development work of Vibrant Villages on time

Chamoli News: वाइब्रेंट गांवों के विकास कार्यों को निर्धारित समय पर करें पूरा

Wed, 16 Jul 2025 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 16 Jul 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Complete the development work of Vibrant Villages on time
डीएम ने वाइब्रेंट विलेज योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

चमोली जिले में 14 गांव वाइब्रेंट योजना में चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी-

गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी कार्यों की नियमित निगरानी रखें ताकि योजना का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

जिलाधिकारी ने वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर बैठक की जिसमें योजना के तहत चयनित गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कहा कि योजना के तहत सीमावर्ती गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजना का उद्देश्य सिर्फ बुनियादी ढांचे का विकास नहीं है बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। इसके लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी को भी सुनिश्चित करें। डीएम ने संबंधित विभागों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, इंटरनेट कनेक्टिविटी, पेयजल व आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि चमोली जिले में 14 गांव को वाइब्रेंट योजना में चिह्नित किया गया है। इनमें विकास कार्य किए जा रहे हैं। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों व भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ केदारनाथ तरुण एस, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed