फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Compensation distributed to landowners in Badrinath master plan

बदरीनाथ मास्टर प्लान में भूमिधरों को बांटा मुआवजा

Sat, 22 Jan 2022 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Compensation distributed to landowners in Badrinath master plan
बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत मुआवजा वितरण का प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया है। अभी तक भूमिधरों को 15 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित कर दिया गया है। बदरीनाथ धाम में निर्माण कार्यों के लिए अत्याधुनिक मशीनें भी पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। धाम को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मास्टर प्लान के तहत युद्घस्तर पर कार्य चल रहा है। धाम में निजी भवनों को हटाने के लिए भूमिधरों को मुआवजे का वितरण किया जा रहा है। प्रथम चरण में 15 करोड़ के मुआवजे का वितरण किया जा चुका है। वहीं, आस्था पथ, अलकनंदा नदी घाट, नदी पथ और शेषनेत्र झील के सौंदर्यीकरण के लिए बदरीनाथ धाम में अत्याधुनिक मशीनें पहुंचा दी गई है। हालांकि इन दिनों भारी बर्फबारी के चलते बदरीनाथ धाम में करीब चार फीट तक बर्फ जम गई है, ऐसे में यहां कोई भी कार्य कर पाना संभव नहीं होगा। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी का कहना है कि बीते चार जनवरी को बदरीनाथ धाम में अत्याधुनिक मशीनें पहुंचा दी गई हैं, जो कंपनी धाम में मास्टर प्लान के कार्य को संचालित कर रही है, वह बर्फ में भी कार्य करने की एक्सपर्ट है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 15 करोड़ का मुआवजा वितरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed