फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Common roads and houses are still buried under debris

आपदा के 18 दिन बाद भी दुश्वारियों का सामना कर रहे आपदा प्रभावित

Sat, 22 May 2021 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Common roads and houses are still buried under debris
आपदा प्रभावित घाट क्षेत्र में ग्रामीणों को आपदा के 18 दिनों बाद भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। आम रास्तों के साथ ही कई लोगों के घरों में अभी भी मलबा भरा हुआ है। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें ठहरने और खाने-पीने की समस्या बनी हुई है। प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन से पुनर्वास की मांग उठाई।
विज्ञापन

बीते चार मई को घाट बाजार के शीर्ष भाग में बादल फटने से कई घरों में मलबा घुस गया था, जबकि दस से अधिक मकानों को नुकसान हुआ था। पैदल रास्ते भी मलबे में दब गए थे। आपदा के तत्काल बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए बाजार क्षेत्र से मलबा हटाने का काम शुरू किया और प्रभावित परिवारों को विद्यालय भवन में शरण दी, उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई, लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते गए, प्रशासन ने प्रभावितों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। आपदा में राय सिंह, बाग सिंह, भगवान सिंह, बिंदेश्वरी देवी, नरेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, पार्वती देवी, गोविंद सिंह, गौरी देवी और संग्राम सिंह के घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। प्रभावित कहते हैं कि बारिश होते ही भूस्खलन का डर सताने लगता है। अब यहां रहना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की।
विज्ञापन

इंसेट
घाट बाजार के ऊपरी क्षेत्र में घरों और आम रास्तों से मलबा हटाने के लिए छह मजदूर लगाए गए हैं। प्रभावितों को विद्यालय भवन रहने के लिए दिया गया है, साथ ही खाने की व्यवस्था भी की गई है। प्रभावित परिवार पुनर्वास की मांग उठा रहे हैं। उनकी मांग को प्रशासन के सम्मुख रखा जाएगा। - राकेश देवली, तहसीलदार, घाट, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed