{"_id":"57c305744f1c1bb969d4f5e3","slug":"commit-to-throw-out-the-corrupt-congress-rule-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के भ्रष्ट शासन को उखाड़ने का संकल्प लें : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के भ्रष्ट शासन को उखाड़ने का संकल्प लें : टम्टा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 28 Aug 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
थराली में आयोजित भाजपा की पर्दाफाश रैली के दौरान मौजूद भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित पर्दाफाश रैली में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का आक्रोश मुखर होकर सामने आया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में हरीश रावत की नहीं बल्कि घोटालों की सरकार है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि दशकों के संघर्ष और दर्जनों कुर्बानियों के बाद बने उत्तराखंड राज्य को प्रदेश की हरीश सरकार लूटने और खसोटने में लगी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक राज कर देश को खोखला करने के साथ ही भ्रष्टाचार के गर्त में धकेला है जबकि मोदी सरकार ने दो साल के कार्यकाल में ही देश को विश्वगुरु बनने की राह में खड़ा कर दिया है। उन्होंने जनता से 2017 के चुनाव में कांग्रेस के भ्रष्ट शासन को जड़ से उखाड़कर बीजेपी के सुशासन का कमल खिलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। भाजपा नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य के मुखिया हरीश रावत और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की जोड़ी ने राज्य को नर्क में धकेल दिया है। स्टिंग आपरेशन के जरिये राज्य का नाम बदनाम हुआ है।
विज्ञापन
नंदा देवी राजजात यात्रा में भी करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ है। इससे पूर्व भाजपाइयों ने नगर में रैली निकाली। रैली में पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व राज्य मंत्री राजेश्वरी देवी, जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टीका प्रसाद मैखुरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, मगन लाल, बलबीर घुनियाल, ब्लाक प्रमुख थराली राकेश जोशी, भास्कर पांडे, अनिल देवराड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, उमेश पुरोहित, मीनू टम्टा, जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, नंदी कुनियाल, कुंदन परिहार, हरीश जोशी आदि भी शामिल थे।
विज्ञापन
दिखाए काले झंडे, चप्पल फेंकी
थराली। पर्दाफाश रैली के दौरान रविवार को जब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का काफिला मुख्य बाजार से रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहा था तो सड़क किनारे स्थित एक मकान से किसी महिला ने रैली के ऊपर चप्पल उछाल दी। इस घटना से आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा ने थाने पर प्रदर्शन कर धरना दिया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को काले झंडे दिखाए
शक्ति प्रदर्शन किया
थराली। पर्दाफाश रैली के दौरान भाजपा नेता बलबीर घुनियाल ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने घुनियाल के समर्थन में नारेबाजी की। बलबीर को थराली सुरक्षित सीट से विधानसभा चुनाव में टिकट का दावेदार बताया जा रहा है। बलबीर ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी टिकट का दावा किया था लेकिन तब नारायणबगड़ के प्रमुख मगन लाल भाजपा का टिकट पाने में सफल रहे। हालांकि चुनाव में कांग्रेस के जीतराम ने सफलता हासिल की।