फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   chufalgad river is over flow

चुफलागाड़ नदी का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी

Fri, 15 May 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Fri, 15 May 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन

जिले में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और दो बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। घाट क्षेत्र में चुफलागाड़ नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब एक दर्जन गांवों के लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन


नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीण घरों के बाहर निकल कर नदी के जल स्तर के घटने का इंतजार कर रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने क्षेत्र में नदी किनारे वाले गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


घाट ब्लॉक के भेंटी और बंगाली बुग्यालों में शीतकाल में हुई अत्यधिक बर्फबारी से अभी तक हिमखंड अटके हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मौसम में बारिश के साथ ही गर्मी से हिमखंडों के तेजी से पिघलने से चुफलागाड़ का जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बांजबगड़, लांखी, गरणी, घिंघराण, सैंती बगड़, फाली, कुंतरी, घाट बाजार, सैतोली, सेरा, ग्वाला और कांडई पुल आदि गांवों में अफरा-तफरी का माहौल है।

नंदन सिंह रावत, अर्जुन सिंह, महिपाल सिंह, नंदाबल्लभ और कुंवर सिंह का कहना है कि जलप्रलय के बाद से यहां घाट बाजार, नागबगड़, कुमार तोली और पुराना बाजार में तटबंध क्षतिग्रस्त पड़े हैं।


नदी का जल स्तर कम नहीं होने पर इन स्थानों पर दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि बारिश से चुफलागाड़ नदी का जल स्तर बढ़ा है, लेकिन अभी स्थिति सामान्य है। नदी के किनारे के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed