फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Children will study with enthusiasm by becoming Atal Adarsh Vidyalaya: Education Minister

अटल आदर्श विद्यालय बनने से बच्चे उत्साह से करेंगे पढ़ाई : शिक्षा मंत्री

Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Children will study with enthusiasm by becoming Atal Adarsh Vidyalaya: Education Minister
चमोली जिले में शुक्रवार को 15 विद्यालय अटल आदर्श विद्यालय बन गए। इन 15 विद्यालयों में से तीन विद्यालयों जोशीमठ के उर्गम, तपोवन इंटर कॉलेज और जीआईसी नंदासैंण का शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने जबकि अन्य विद्यालयों का विधायक और ब्लाक प्रमुख ने उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अटल आदर्श विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाया जाएगा तो ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर और भी बेहतर होगा। बच्चों का भी मनोबल बढ़ेगा, जिससे वह उत्साह के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

वहीं, पोखरी में जीआईसी रडुवा में विधायक महेंद्र भट्ट ने अटल आदर्श विद्यालय का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी सरकारी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई कर सकते हैं। इधर, घाट ब्लॉक में जीआईसी घाट और सितेल को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है। सितेल में ब्लॉक प्रमुख भारती देवी और घाट में ज्येष्ठ प्रमुख अब्बल सिंह कठैत ने विद्यालयों का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले ग्रामीण अब्बल सिंह खत्री, मोहन सिंह खत्री, रुकमा देवी, आनंद सिंह, दौलत सिंह, केदार सिंह और भजन सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिगंबर सिंह नेगी, पीबी मैंदुली, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, कर्नल (सेवानिवृत्त) हरेंद्र सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष देव सिंह नेगी, देवी प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह और सुखवीर रौतेला मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं आदिबदरी में जीआईसी नंदासैंण के शुभारंभ पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष मोहन भंडारी, राकेश वैष्णव, मालई के प्रधान ताजवर भंडारी, कफलोडी के प्रधान ताजवर रावत, त्रिलोक खत्री, प्रधानाचार्य एमएम सेमवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल आदर्श विद्यालय बनाने पर जताई खुशी
कर्णप्रयाग। शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज सिमली के अटल आदर्श बनने पर क्षेत्र के लोगों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई। वर्तमान में जीआईसी सिमली में 200 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला, खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान, प्रधानाचार्य गजेंद्र पंवार और विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने कहा कि चमोली जिले में 18 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को चयनित किया गया था, लेकिन तीन विद्यालय मानक प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान, प्रधानाचार्य गजेंद्र पंवार, जीआईसी लंगासू के प्रधानाचार्य टीएस अटवाल, सतेंद्र चौहान, एनपी नौटियाल, बीआरसी त्रिलोक नेगी, आरएस नेगी, डीएस कुंवर गोविंदबल्लभ, क्षेपंस संदीप डिमरी, बीएन डिमरी और एसएस रावत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed