{"_id":"65db2e9405b4efadb90f6170","slug":"children-spread-colors-of-folk-culture-in-the-annual-festival-karnpryag-news-c-48-kpg1001-104060-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखरे लोक संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखरे लोक संस्कृति के रंग
Sun, 25 Feb 2024 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 25 Feb 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
थराली। सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव रामलीला मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने लोक संस्कृति के विभिन्न रंग बिखेरे साथ ही बाल कवि सम्मलेन में बच्चों ने सृजनात्मक कौशल से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह ने किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने मां शारदा भवानी स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड की माटी पिंगा वाडोली, धना मेरो नाम, हे मधु और जौनसारी गीत ले भूजी जा ले च्यूड़ा आदि लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महंत रजनीशागिरी, एडवोकेट रमेश थपलियाल, एसएमसी अध्यक्ष खीमानंद खंडूड़ी, रमेश पुरोहित, गंगा सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, देवी जोशी, अनिल देवराड़ी, भवानीदत्त आदि उपस्थित थे। संवाद