{"_id":"6ac1139bd69ba2343909df0e","slug":"child-scientists-from-remote-schools-shine-at-the-childrens-science-festival-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-121252-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फोटो- \nबाल विज्ञान महोत्सव में दूरस्थ स्कूलों के बाल वैज्ञानिक चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फोटो- बाल विज्ञान महोत्सव में दूरस्थ स्कूलों के बाल वैज्ञानिक चमके
Sat, 03 Oct 2026 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में राज्य स्तर के लिए 40 बाल वैज्ञानिक चयनित
पीस पब्लिक स्कूल में हुआ जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में चमोली के दूरस्थ क्षेत्रों के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 40 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।
शनिवार को गोपेश्वर स्थित पीस पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें जिले के नौ विकासखंडों से 360 बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल और नंदा देवी बायोस्फियर के वन संरक्षक पंकज कुमार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार की संभावनाओं के बारे में बताया।
विज्ञान मॉडल के जूनियर वर्ग में आरव, समीर और पीयूष और सीनियर में कृष डोभाल, मयंक और आर्यन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। हिंदी कविता पाठ के जूनियर वर्ग में अदिति, आलोक और नितिन पालीवाल, सीनियर में रिद्धिमा, निधि नेगी और कशिश ने स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी कविता पाठ में जूनियर वर्ग से अंश त्रिपाठी, अनिरुद्ध और करन सिंह और सीनियर में यशस्वीनी, स्तुति पुरोहित और अनुपमा शाह चयनित हुए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के जूनियर वर्ग में रिया, सागर सिंह और प्रशांत सिंह और सीनियर में दीपांशु, संस्कृति और आशीष क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञान नाटक के जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज झिंझोड़ी की टीम और सीनियर वर्ग में बालिका हाईस्कूल नैग्वाड़ की टीम प्रथम रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुख्य शिक्षाधिकारी पंकज उप्रेती, संयोजक कर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य विमल सिंह आदि मौजूद थे।