फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   CHC Tharali is running on the strength of two doctors

Chamoli News: दो डॉक्टर के भरोसे चल रहा सीएचसी थराली

Mon, 11 Aug 2025 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 11 Aug 2025 04:45 PM IST
विज्ञापन
CHC Tharali is running on the strength of two doctors
तीन ब्लॉकों की 60 हजार से अधिक आबादी निर्भर है इस अस्पताल पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। पिंडर घाटी का एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्टम की लापरवाही का दंश झेल रहा है। इस अस्पताल से तीन ब्लॉकों की 60 हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होती है लेकिन अस्पताल में महज एक एमबीबीएस डॉक्टर और एक ईएनटी विशेषज्ञ की ही तैनाती है। ऐसे में अस्पताल में ओपीडी हो या आपातकालीन सेवाएं दो डॉक्टरों के भरोसे ही संचालित हो रही है।
थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल, नारायणबगड़ और थराली ब्लाॅक का अस्पताल है। दो वर्ष पहले यहां पर 11 डाॅक्टर तैनात थे। अब स्थिति यह है कि यहां पर केवल एक डाॅक्टर और एक ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक है जो रात-दिन डयूटी कर रहे हैं। यदि वह अवकाश पर चले जाते हैं तो देवाल या ग्वालदम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ जाती है। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, अब्बल सिंह, महेश उनियाल, रमेश पंत, उमेश पुरोहित आदि का कहना है कि सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहां विशेषज्ञ डाॅक्टरों की नियुक्ति होनी चाहिए। वहीं सीएमओ डाॅ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पहले यहां एक से अधिक एमबीबीएस डॉक्टर थे लेकिन वे सभी पीजी करने चले गए और अब उनका कोर्स समाप्त हो रहा है। उसके बाद फिर से उनकी नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन


इंसेट
एक्सरे सुविधा मिली तो अब डॉक्टर नहीं
थराली अस्पताल में छह साल तक एक्सरे की सुविधा नहीं थी। अब जून 2025 में एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति हुई मगर अब अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण एक्सरे करने के लिए डॉक्टर ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed