फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chandrakunwar gave a treasure trove of poems to Hindi literature: CM

चंद्रकुंवर ने हिंदी साहित्य को दिया कविताओं का खजाना : सीएम

Thu, 15 Sep 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:24 PM IST
सार

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रख्यात कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल ने मात्र 28 साल की उम्र में ही हिंदी साहित्य को कविताओं का समृद्ध खजाना दिया। उन्होंने मेले के लिए पांच लाख और विकास कार्यों के लिए धनराशि देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री के शरदोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। हमारा लक्ष्य इस मामले के हर दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाना है।

विज्ञापन
Chandrakunwar gave a treasure trove of poems to Hindi literature: CM
पोखरी में हिमवंत कवि चंद्रकुवंर बर्त्वाल मेले का शुभांरभ करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16वें हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने चंद्रकुंवर बर्त्वाल की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रख्यात कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल ने मात्र 28 साल की उम्र में ही हिंदी साहित्य को कविताओं का समृद्ध खजाना दिया। उनकी याद में हर वर्ष यह मेला होता है जिसके जरिये परंपराओं और संस्कृतियों का आदान प्रदान होता है। उन्होंने मेले के लिए पांच लाख और विकास कार्यों के लिए धनराशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शरदोत्सव में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रख्यात कवि चंदकुंवर बर्त्वाल की कविताओं में प्रकृति प्रेम झलकता है। छोटे से जीवन में उन्होंने सात सौ से अधिक कविताएं, गीत, निबंध आदि लिखकर इतिहास रचा है। इस दौरान सीएम ने पोखरी मेले को विवेकाधीन कोष से पांच लाख देने की घोषणा की। साथ ही पोखरी नगर में सीसी व टाइल्स मार्गों के निर्माण, नगर में नालों का निर्माण, सोलर लाइट लगाने, पोखरी मिनी स्टेडियम के शेष कार्यों को पूरा करने और पुष्केश्वर महादेव मंदिर से पोखरी गांव तक सिंचाई विभाग का नाला निर्माण के लिए धनराशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पोखरी क्षेत्र की अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने सीएम को शॉल, मोमेंटो और चंद्रकुंवर बत्र्वाल का चित्र भेंट किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, एडीएम डा. अभिषेक त्रिपाठी, मेलाधिकारी व एसडीएम पोखरी कमलेश मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
12 हजार पदों पर शीघ्र जारी होगी विज्ञप्ति
- मुख्यमंत्री ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य इस मामले के हर दोषी को सलाखों के पीछे पहुंचाना है। कहा कि युवाओं का भविष्य खराब न हो इसलिए शीघ्र लोकसेवा आयोग से सात हजार पदों पर परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सरकार 12 हजार रिक्त पदों पर भी शीघ्र विज्ञप्ति जारी करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed