{"_id":"6730ed04e0d95aa8d507c39f","slug":"chandika-devi-yatra-reached-kimsain-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-544391-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: किमसैंण पहुंची चंडिका देवी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: किमसैंण पहुंची चंडिका देवी यात्रा
Sun, 10 Nov 2024 10:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। रविवार को श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी सिमली की देवरा यात्रा बागड़ी गांव से रात्रि प्रवास के लिए किमसैंण गांव पहुंची। रविवार सुबह आचार्यों ने मां चंडिका की महाभिषेक पूजा की। दोपहर में देवी ने बांगड़ी, पिलोली, नौली आदि गांवों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। शाम को किमसैंण गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ डोली का स्वागत किया। इस मौके पर संतोष गैरोला, प्रकाश गैरोला, सुभाष गैरोला, सुमन डिमरी, उमेश खंडूड़ी, पुष्कर सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद