फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli district gets sub-inspector, SP interacts with them

Chamoli News: चमोली जिले को मिले सब इंस्पेक्टर, एसपी ने किया संवाद

Fri, 02 Jan 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 02 Jan 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Chamoli district gets sub-inspector, SP interacts with them
फोटो-
विज्ञापन


गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने नवनियुक्त उपनिरीक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि मित्रता, सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। वर्दी के साथ केवल अधिकार नहीं, बल्कि जनता की उम्मीदें, विश्वास और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी जुड़ जाती है।

चमोली जिले को सात नए सब इंस्पेक्टर मिले हैं। इन्हें प्रशिक्षण के बाद थानों में तैनाती दी जाएगी। अब शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी ने कहा कि अब इन अधिकारियों के कंधों पर प्रदेश की कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं अग्निशमन जैसे संवेदनशील दायित्व हैं। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


एसपी ने पदोन्नत पुलिस कर्मियों के कंधों पर लगाए सितारे

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पदोन्नति आदेशों के तहत शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। संजय लेखवार मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस से अपर उपनिरीक्षक, विक्रम सिंह मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस से अपर उपनिरीक्षक, दरवान सिंह मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस से अपर उपनिरीक्षक, मनोज सिलोड़ी-कांस्टेबल (एम) से सहायक उपनिरीक्षक और दीपिका भट्ट कांस्टेबल (एम) से सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नत हुए। पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने पांचों पुलिस कार्मिकों को उनके नए रैंक के सितारे लगाए। एसपी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ ही पुलिस विभाग में जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ जाती है। उन्होंने सभी को नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय लेखवार मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस से अपर उपनिरीक्षक, विक्रम सिंह मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस से अपर उपनिरीक्षक, दरवान सिंह मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस से अपर उपनिरीक्षक, मनोज सिलोड़ी-कांस्टेबल (एम) से सहायक उपनिरीक्षक और दीपिका भट्ट कांस्टेबल (एम) से सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नत हुए। पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने पांचों पुलिस कार्मिकों को उनके नए रैंक के सितारे लगाए। एसपी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ ही पुलिस विभाग में जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ जाती है। उन्होंने सभी को नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed