फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli District Cooperative Bank branch opened in Mana village

माणा गांव में खुली चमोली जिला सहकारी बैंक की शाखा

Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Chamoli District Cooperative Bank branch opened in Mana village
देश के अंतिम गांव माणा में चमोली जिला सहकारी बैंक की शाखा खुल गई है। शुक्रवार को सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत और नाबार्ड के चेयरमैन डा. जीआर चिंताला ने बैंक की शाखा का शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री ने दीनदयाल किसान कल्याण योजना के 80 लाख के चेक स्वयं सहायता समूहों और काश्तकारों को बांटे।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही बैंक का एटीएम स्थापित कर शाखा को और भी सुदृढ़ किया जाएगा। नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) के चेयरमैन डा. जीआर चिंताला ने कहा कि नाबार्ड ग्रामीणों के आजीविका संवर्द्धन में हमेशा तत्पर है। बैंक के मुख्य प्रबंधक ज्ञानेंद्र मणि ने कहा कि सहकारी बैंक से जनता को हरसंभव लाभ पहुंचाया जाएगा। सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने भी विचार रखे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, नंदा देवी महिला लोक कल्याण समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित, संपत सिंह रावत, भगवती प्रसाद, सहकारी बैंक के महाप्रबंधक रामपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed