{"_id":"fcdb8b27825a57c58cb2fc5a16037329","slug":"chakbandi-song-will-be-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी गीत का होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी गीत का होगा शुभारंभ
गैरसैंण
Updated Sat, 27 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय क्षेत्र में चकबंदी के जरिए खेती किसानी के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य को लेकर मुख्यालय पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें 29 फरवरी को जागरूकता रैली और एक मार्च को चकबंदी दिवस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही चकबंदी गीत का शुभारंभ भी होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत शिरकत करेंगे।
चकबंदी जनजागरण समिति सदस्य कपिल डोभाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जनता को चकबंदी के माध्यम से खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिए बताया जाएगा। कहा, कार्यक्रम के पहले दिन शाम चार बजे ढोल दमाऊं के साथ नगर मुख्यालय पर जनयात्रा आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरे दिन चकबंदी, खेती-किसानी को लेकर समाचार पत्रों की कतरनों और पोस्टरों की प्रदर्शनी, राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में छोटे-छोटे काम कर स्वाबलंबन हासिल कर रहे लोगों द्वारा किए गए कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। डोभाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चकबंदी गीत का भी शुभारंभ होगा। इस आयोजन गरीब क्रांति अभियान के द्वारा लगभग दस गोष्ठियों में मिले सुझावों को मुख्य अतिथि के माध्यम से सरकार को सौंपे जाएंगे। डोभाल ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को भी निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा चकबंदी नेता गणेश सिंह गरीब भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।