फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Certificates of people who could not get their work done due to boycott

Chamoli News: कार्यबहिष्कार के कारण नहीं बने लोगों के प्रमाणपत्र

Wed, 04 Jun 2025 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 04 Jun 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
Certificates of people who could not get their work done due to boycott
मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा राजस्व कर्मियों का कार्यबहिष्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/देवाल। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के आह्वान पर संघ के कर्मियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। संघ ने सरकार से राजस्व क्षेत्र को रेगुलर पुलिस को सौंपने समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार से दो दिवसीय कार्यबहिष्कार शुरू किया था। कार्यबहिष्कार के कारण लोगों के आवश्यक प्रमाणपत्र व भूमि संबंधी काम भी नहीं हुए और उन्हें लौटना पड़ा।

सरकार ने राजस्व क्षेत्र के 60 प्रतिशत गांवों को रेगुलर पुलिस को सौंप दिया है लेकिन अब भी 40 प्रतिशत गांव राजस्व विभाग के पास हैं। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक संघ, राजस्व पुलिस का काम नियमित पुलिस को सौंपने, अभिलेखों को तैयार करने के लिए लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर, इंटरनेट की सुविधा की मांग पर कर रहे हैं। मांगों को लेकर संघ के हरीश कुमार पोखरियाल, पुष्कर सिंह नेगी, योगेंद्र कुंवर सहित तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक कार्यबहिष्कार पर हैं। बुधवार को घेस के धन सिंह भंडारी, नंदकेशरी के दयाल सिंह आदि जमीन संबंधी व आवश्यक अभिलेख बनाने के लिए राजस्व उप निरीक्षक कार्यालय पहुंचे लेकिन कार्यबहिष्कार के कारण उन्हें लौटना पड़ा। वहीं कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और गैरसैंण तहसीलों में भी राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं सेवक संघ कार्यबहिष्कार पर रहे। राजस्व कर्मियों का कहना है कि सभी काम ऑनलाइन हो गए हैं लेकिन कर्मियों को लैपटॉप और इंटरनेट जैसी सुविधा भी नहीं दी गई है। ऐसे में ऑनलाइन काम के लिए कर्मियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। यही नहीं कई बार लोगों के जरूरतमंद दस्तावेज भी तैयार नहीं हो पाते हैं। कर्मियों ने जल्द मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed