फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Case filed against one in case of fire in forest

जंगल में भड़की आग के मामले में एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Apr 2021 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed against one in case of fire in forest
पांच अप्रैल को किलोंडी गांव के जंगल में भड़की आग के मामले में वन विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच कर रोपा गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम-1927 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से जंगल में आग लगने के कारणों की जांच की गई तो पाया चला कि रोपा गांव के मंगलू लाल ने गोशाला में मवेशियों को मक्खियों से बचाने के लिए गोशाला के पास आग लगाकर धुआं किया था। तभी तेज हवा चलने से आग खेतों से होते हुए वन क्षेत्र में पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल हो गई। आग से करीब 2.50 हेक्टेयर वन संपदा नष्ट हो गई थी। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी वन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed