फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Car of pilgrims going to Badrinath Darshan overturned, five injured

बदरीनाथ दर्शन को जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पलटी, पांच चोटिल

Thu, 14 Nov 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Car of pilgrims going to Badrinath Darshan overturned, five injured
बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे हिसार के तीर्थयात्रियों का वाहन ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गौचर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

गौचर के चौकी इंचार्ज नवीन चौहान ने बताया कि एक कार ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही थी कि इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कार गौचर के पास तलधारी में सड़क से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में देवेंद्र सिंह (40) पुत्र जगनाथ, अजय कुमार (32) पुत्र रामलाल, हर्ष (12) पुत्र राकेश कुमार, करिश्मा (17) पुत्री राकेश कुमार व नेहा (20) पुत्री राकेश कुमार (सभी निवासी ग्राम-हंसी, थाना-सिंह, जिला-हिसार) को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed