फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Campus does not meet UGC norms'

‘यूजीसी के मानक पूरा नहीं करता कैंपस’

Thu, 23 Dec 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
'Campus does not meet UGC norms'
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से बृहस्पतिवार को जिला कार्यकारिणी का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र नेताओं ने छात्र हितों के लिए संघर्ष करने, गोपेश्वर में श्रीदेव सुमन विवि का पूर्ण कैंपस स्थापित करने, कैंपस में ई-लाइब्रेरी, छात्रावास, बस सेवा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संचालन पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि आज उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डा. मनोज रावत ने कहा कि बिना फैकल्टी, छात्रावास और पुस्तकालय के गोपेश्वर को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस घोषित किया गया है। छात्र-छात्राएं असमंजस में हैं कि यूजीसी के मानक पूरा न करने वाला यह कैसा कैंपस है। पूर्ण कैंपस के लिए संघर्ष किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उच्च शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत नहीं चाहते कि चमोली जनपद में श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस हो। वे इस कैंपस को अपने क्षेत्र में स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उनकी इस योजना को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने गोपेश्वर में बेस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए संघर्ष करने का एलान किया। इस दौरान पेंटिंग के क्षेत्र में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अव्वल रही छात्रा शिवानी और अवनी, स्नातक स्तर पर अव्वल छात्र रोहित, रोशनी, कुसुम आदि को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, अरविंद नेगी, संदीप झिंक्वाण, योगेंद्र सिंह बिष्ट, ऊषा फरस्वाण, अंजू नेगी, सुमित असवाल, विपिन फरस्वाण, मुकुल बिष्ट, रोहित फरस्वाण, सौरभ भाटिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed