{"_id":"6ad7ad227b6136e3410a89b9","slug":"campaign-to-verify-names-removed-from-the-electoral-roll-intensified-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-121541-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मतदाता सूची से हटाए गए नामों के सत्यापन का अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मतदाता सूची से हटाए गए नामों के सत्यापन का अभियान तेज
Tue, 20 Oct 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, पात्र नए मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए कर रहे जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। एसआईआर के तहत मतदाता सूची से हटाए गए नामों का सत्यापन करने के लिए जिले में विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। चमोली जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर हटाए गए नामों की वास्तविक स्थिति का पता लगा रहे हैं। साथ ही पात्र नए मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
देवाल, थराली सहित विभिन्न विकासखंडों में बीएलओ सत्यापन कार्य में जुटे हैं। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में नामों से जुड़ी त्रुटियों को दूर कर सूची को शुद्ध करना है। इस दौरान लोगों को नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को सत्यापन कार्य गंभीरता से निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।