फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cabinet Minister Ganesh Joshi and MLA Khajanadas asked for votes

Chamoli News: काबीना मंत्री गणेश जोशी और विधायक खजानदास ने मांगे वोट

Sun, 07 Jul 2024 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 07 Jul 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Ganesh Joshi and MLA Khajanadas asked for votes
कर्णप्रयाग। रविवार को भाजपा के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने रानों और पूर्व काबीना मंत्री खजान दास ने बमौथ व उत्तरों में उपचुनाव में प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में प्रचार किया। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विकास कार्यों पर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। जिलासू शक्ति केंद्र के उत्तरों गांव में आयोजित जनसभा में पूर्व काबीना मंत्री और राजपुर के विधायक खजान दास ने कहा कि बदरीनाथ विस उपचुनाव में जनता ने भाजपा को समर्थन देने का मन बनाया है। वहीं रानों में आयोजित जनसभा में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का विकास तेजी से हो रहा है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज बहुगुणा, शक्ति केंद्र प्रवासी सुभाष चमोली, पूर्व प्रधान अनूप चौहान, उत्तरों की प्रधान रंजना देवी और शांति लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed