फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bus services to remote areas disrupted during Chardham Yatra, causing inconvenience to travelers

Chamoli News: चारधाम यात्रा में दूरस्थ क्षेत्रों की बस सेवाएं, यात्री परेशान

Sun, 03 May 2026 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 May 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Bus services to remote areas disrupted during Chardham Yatra, causing inconvenience to travelers
चारधाम यात्रा में दूरस्थ क्षेत्रों की बस सेवाएं, यात्री परेशान
विज्ञापन


-कई दिनों से नहीं आ रही नौटी, देवाल और नागचुलाखाल की बस सेवाएं



कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा में उत्तराखंड परिवहन निगम की 22 में से 15-16 बसें लगाए जाने के कारण देहरादून हिल डिपो की कई महत्वपूर्ण बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इससे कर्णप्रयाग, नागचुलाखाल और पिंडर घाटी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून से वाया कर्णप्रयाग होते हुए गैरसैंण क्षेत्र के नागचुलाखाल तक संचालित बस सेवा करीब एक सप्ताह से बंद है जबकि यह कुमाऊं और पौड़ी जिले की सीमा पर बसे लोगों के लिए अहम साधन है। इसी तरह देहरादून-कर्णप्रयाग-नौटी-देवलकोट रूट की एकमात्र बस सेवा और देहरादून-देवाल बस सेवा भी कई दिनों से ठप है।
विज्ञापन




अपर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी ने बताया कि दूरस्थ गांवों के लोग इलाज समेत जरूरी कार्यों के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचने हेतु इन्हीं बसों पर निर्भर हैं, लेकिन सेवाएं प्रभावित होने से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उत्तराखंड परिवहन निगम हिल डिपो देहरादून के सहायक प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि बसों की कमी के चलते समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन सेवाएं बहाल की गई थीं, लेकिन चारधाम यात्रा में बढ़ती मांग के कारण बसों को अभी और कुछ समय तक यात्रा में लगाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed