{"_id":"57dfe3da4f1c1b4346a8259f","slug":"burned-effigies-of-prime-minister-nawaz-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणबगड़
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी आतकियों द्वारा उरी में किए गए हमले के विरोध में नारायणबगड़ में पाकिस्तान का झंडा जलाते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
कश्मीर के ऊरी में पाकिस्तान की ओर से की गई आतंकी घटना पर रोष जताते हुए विभिन्न राजनैतिक संगठनों ने मुख्य बाजार से परखाल तिराहे तक पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला और पाकिस्तान का झंडा जलाया।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह फर्स्वाण, खिलाफ सिंह बिष्ट, भगत सिंह नेगी, आनंद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह नेगी, पूर्व सैनिक हरि सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, पार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन