{"_id":"57052d7f4f1c1b8f62c810c8","slug":"bund-bhumiyal-beautification-of-the-temple-would","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंड भूमियाल मंदिर का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंड भूमियाल मंदिर का होगा सुंदरीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Wed, 06 Apr 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी के अधिकारियों ने बंड भूमियाल मंदिर के सुंदरीकरण को लेकर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। टीएचडीसी के निदेशक पीपीएस मान और वरिष्ठ प्रबंधक पीके नैथानी ने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए हामी भरी।
विज्ञापन
कहा कि जल्द मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। साथ ही टीएचडीसी के अधिकारियों ने जीआईसी गडोरा के भवन की मरम्मत कार्य के लिए भी सहमति जताई।
इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या हटवाल, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, विजय मलासी, आदित्य शाह, भूपेंद्र बिष्ट, संजय चौहान और अतुल शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन