फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Budget sought for travel routes and halts of Shrinanda Rajjat

Chamoli News: श्रीनंदा राजजात के यात्रा मार्गों व पड़ावों के लिए बजट मांगा

Sun, 01 Feb 2026 11:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 01 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Budget sought for travel routes and halts of Shrinanda Rajjat
कर्णप्रयाग। नौटी में रविवार को पड़ाव समिति की बैठक में वर्ष 2027 में होने वाली श्रीनंदा देवी राजजात की तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ। इसमें राजजात यात्रा मार्गों और पड़ावों के लिए बजट की मांग की गई।
विज्ञापन

पड़ाव समिति के अध्यक्ष कैलाश नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांवों के प्रतिनिधियों ने यात्रा पड़ावों और मार्गों पर पैदल सड़कों, पुलों, विद्युत आपूर्ति, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों, स्वच्छता, सौर ऊर्जा, और मोटर मार्गों के डामरीकरण सहित मंदिरों के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव भी रखे गए। मुख्य अतिथि जिपंस रेखा बिष्ट ने कहा कि यात्रा के लिए पूर्ण योगदान दिया जाएगा। बैठक में एक सप्ताह के भीतर सभी गांवों में स्थानीय समितियां बनाकर कार्ययोजना बनाना तय हुआ। पड़ाव समिति में विक्रम सिंह, हरेन्द्र चौधरी और मनेश नेगी को शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राजजात समिति के महासचिव भुवन नौटियाल, सर्वेश्वर सिमल्टी, राजेन्द्र सिंह रावत, हेमा देवी, राखी चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed