{"_id":"699efffa271df2c2c90b3745","slug":"budget-session-in-bhararisain-security-lapses-will-not-be-tolerated-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1001-121655-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ीसैंण में बजट सत्र : सुरक्षा में चूक नहीं होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ीसैंण में बजट सत्र : सुरक्षा में चूक नहीं होगी बर्दाश्त
Wed, 25 Feb 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
लीड:
चमोली जिला प्रशासन पहुंचा भराड़ीसैंण, बजट सत्र की तैयारियां परखीं, डीएम और एसपी ने दिए निर्देश
विस भवन भराड़ीसैंण में आगामी नौ मार्च से होना है बजट सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। आगामी नौ मार्च से होने वाले बजट सत्र की तैयारियों के लिए चमोली जिला प्रशासन बुधवार को भराड़ीसैंण पहुंचा। यहां अधिकारियों ने सत्र की तैयारियां परखीं और नौ मार्च से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने कहा कि सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को भराड़ीसैण विधानसभा सत्र के दौरान बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग, शौचालय, सफाई, मेडिकल सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस आवासीय भवनों की व्यवस्थाओं को समय रहते हुए दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में नेटवर्क/वायरलेस कनेक्टिविटी दुरुस्त करने को कहा। जिलाधिकारी ने शैडो एरिया चिह्नित कर अतिरिक्त संचार साधनों की व्यवस्था करने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी मामले में दिक्कत होने पर अपर जिलाधिकारी एवं विधानसभा सत्र के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सकते हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। सत्र के दौरान अन्य प्रदर्शनों की आशंका के कारण विशेष एहतियात बरतने के भी सख्त निर्देश दिए। सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, फेरी लगाने वाले, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों और होमस्टे में आने वाले लोगों का सत्यापन गहनता से करने को कहा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, कर्णप्रयाग के एसडीएम सोहन सिंह रांगड़, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी असीम देव आदि मौजूद रहे।
इंसेट
कर्णप्रयाग से दिवालीखाल, नैनीताल हाईवे बना बदहाल
बजट सत्र के लिए डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, तीन दिन में ठीक करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को जोड़ने वाला हाईवे कर्णप्रयाग से दिवालीखाल तक कई जगह बदहाल बना है। अब नौ मार्च से विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी के विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में होना है। ऐसे में इस सड़क को तीन दिनों में ठीक करने के निर्देश जिला प्रशासन ने एनएच को दिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को बजट सत्र की तैयारियों के लिए भराड़ीसैंण जाते वक्त डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने नैनीताल हाईवे का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुभाषनगर और जखेड़ में हाईवे की बेहद खराब स्थिति को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। यहां सड़क लंबे समय से बदहाल बनी है। सड़क पर पानी बहने से पैच वर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं जखेड़ में भूधंसाव और भूस्खलन जोन परेशानी बने हैं। सिमली सहित कई जगह हाईवे बदहाल है। डीएम गौरव कुमार ने एनएच रूद्रप्रयाग को सुभाषनगर और जखेड़ में पानी की निकासी करने और दिवालीखाल तक पूरा हाईवे ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे भी मौजूद रहे।