{"_id":"15a286c5c5f61a2bca747f04ce708003","slug":"broadband-service-is-cry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुला रही ब्रॉडबैंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुला रही ब्रॉडबैंड सेवा
ब्यूरो/ अमर उजाला चमोली
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में एक सप्ताह से बीएसएनएल की अनियमित ब्रॉडबैंड सेवा से उपभोक्ता परेशान हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीएसएनएल के उप प्रबंधन निदेशक को पत्र भेजकर ब्रॉड बैंड सेवा को सुचारु करने की मांग की। कहा गया कि वर्तमान में विभिन्न पदों के किए जाने वाले आवेदन आनलाइन किए जा रहे हैं, लेकिन ब्रॉडबैंड सेवा बाधित होने से छात्र आवेदन फार्म नहीं भर पा रहे हैं। वहीं विभागों में कार्य बाधित हो रहे हैं। पार्टी के बदरीनाथ विधानसभा प्रभारी अनूप रावत ने कहा यदि बीएसएनएल की ओर से शीघ्र सेवा को सुचारु नहीं किया जाता तो पार्टी आंदोलन शुरू कर देगी। इस मौके पर प्रदीप, अरशद, सतीश पुरोहित और दस्तगीर अहमद आदि मौजूद थे।