फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BRO starts repair work of Valley Bridge

Chamoli News: बीआरओ ने शुरू किया वैली ब्रिज की मरम्मत का काम

Wed, 25 Feb 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Feb 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
BRO starts repair work of Valley Bridge
फोटो
विज्ञापन

पिंडरघाटी के थराली, देवाल, सहित कुमाऊं को जोड़ता है पुल
जंक लगने से क्षतिग्रस्त हो गई थीं पुल की प्लेटें
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित वैली ब्रिज जंक लगने से खराब हो गया था। अब बीआरओ ने वैली ब्रिज के फर्श की प्लेटों को ठीक करना शुरू कर दिया है।

इस पुल ने पिंडरघाटी के थराली, देवाल, ग्वालदम के अलावा कुमाऊं के बागेश्वर, अल्मोड़ा, गरूड़ सहित अन्य स्थानों के लिए लोग आवागमन करते हैं। बीआरओ ने 2015 में नारायणबगड़ बस स्टैंड के पास केवर गदेरे में वैली ब्रिज का निर्माण किया था। मगर देखरेख के अभाव में जंक लगने से पुल के फर्श पर बिछाई गईं लोहे की प्लेटें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं और यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी थी। ऐसे में पुल से गुजरने वाले दोपहिया सवार लोग और राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते थे। व्यापार संघ अध्यक्ष जयवीर कंडारी ने बीआरओ के कमान अधिकारी से वैली ब्रिज के मरम्मत की मांग की थी। इसके बाद बीआरओ के टेक्नीशियनों ने वैली ब्रिज की क्षतिग्रस्त प्लेटों के ऊपर से छोटी-छोटी प्लेटों को वैल्डिंग के जरिये बिछाने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ के अभियंता राधेश्याम ने बताया कि वैलीब्रिज के मरम्मत का कार्य बृहस्पतिवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed