{"_id":"6a6750c78bdcd8fe8b0102bb","slug":"bridge-over-kanchan-ganga-left-hanging-mid-air-pilgrims-face-increased-difficulties-on-the-highway-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119930-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कंचनगंगा में अधर में लटका पुल, हाईवे पर बढ़ी श्रद्धालुओं की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कंचनगंगा में अधर में लटका पुल, हाईवे पर बढ़ी श्रद्धालुओं की मुश्किल
Mon, 27 Jul 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो
150 मीटर तक क्षतिग्रस्त हाईवे पर जोखिम उठाकर गुजर रहे तीर्थयात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। कंचनगंगा के पास करीब 150 मीटर बदरीनाथ हाईवे बदहाल है। बदरीनाथ धाम से करीब दो किमी पहले स्थित इस स्थान पर तीन वर्ष पहले बीआरओ ने मोटर पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। निर्माण भी शुरू किया गया मगर अब निर्माण कार्य अधर में लटका है। इसका खामियाजा तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है।
बरसात के दौरान कंचनगंगा के उफान पर आने से हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हो जाती है और वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो जाती है। वहीं शीतकाल में हिमखंड गिरने से हाईवे को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में इस स्थान पर स्थायी पुल की आवश्यकता और बढ़ गई है। बदरी-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि कंचनगंगा में मोटर पुल का निर्माण आवश्यक है। लंबे समय से हाईवे की खराब स्थिति के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि कंचनगंगा के समीप पुल निर्माण कार्य निर्माणाधीन है। भूधंसाव होने के कारण कार्य रुका था इसे फिर से शुरू किया जाएगा। मौके पर निर्माण सामग्री भी पहुंच गई है।