{"_id":"671554af8cef34c9120fb3e4","slug":"brahmakapal-tirthpurohit-committee-honored-the-officials-gopeshwar-news-c-5-1-drn1031-529783-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ब्रह्मकपाल तीर्थपुरोहित समिति ने अधिकारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ब्रह्मकपाल तीर्थपुरोहित समिति ने अधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
ब्रह्म कपाल तीर्थपुरोहित समिति ने बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के बेहतर संचालन और ब्रह्म कपाल क्षेत्र में साफ-सफाई पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित किया। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि बदरीनाथ धाम में बेहतर यात्रा संचालन की बदौलत ही मास्टर प्लान के कार्यों के बीच तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के दर्शनों में कोई दिक्कतें नहीं आईं।
वरिष्ठ तीर्थपुरोहित व ज्योतिर्मठ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के नेतृत्व में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के साथ ही कई अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि बीकेटीसी के सीईओ की कार्यशैली बेहतर है। उन्हें ब्रह्मकपाल तीर्थपुरोहित पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित प्रदीप नौटियाल, अजय सती, सतीश चंद्र, हरीश चंद्र, अमित सती, मुकेश सती आदि मौजूद रहे।