{"_id":"57e40e404f1c1bf012a82da0","slug":"board-meeting-fiercely-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर जिला पंचायत की बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोश व्यक्त करते जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। लोनिवि थराली के ईई के मौजूद न होने पर सदस्य संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सदन में ही धरने पर बैठ गए। जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला के डीएम से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहे जाने पर सदस्य शांत हुए।
विज्ञापन
सुबह ग्यारह बजे जिला पंचायत सभागार में शुरू हुई बैठक में लोनिवि थराली डिवीजन की योजनाओं पर चर्चा के दौरान जब सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों का पक्ष जानना चाहा तो अधिकारी मौजूद नहीं थे। जिस पर सदस्यों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिला पंचायत सदस्य प्रदीप बुटोला और राजेंद्र दानू सहित कई सदस्य सदन में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इससे पूर्व डीएम विनोद कुमार सुमन व सीडीओ मंगेश घिल्डियाल बैठक से जा चुके थे। संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। बैठक में घाट के ब्लॉक प्रमुख करण सिंह नेगी ने घाट-सरपाणी-उस्तोली सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य दीक्षा बिष्ट ने उर्गम घाटी में स्थित पंचम केदार कल्पेश्वर धाम को सड़क से जोड़ने की मांग उठाई। वहीं सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने पीपलकोटी में लोनिवि का खंडीय कार्यालय स्थापित करने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने समस्त अधिकारियों को सदस्यों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।