{"_id":"574b29bc4f1c1b3f3f108ca3","slug":"blocking-highways-schedule-impaired-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे अवरुद्ध होने से बिगड़ा यात्रियों का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे अवरुद्ध होने से बिगड़ा यात्रियों का शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sun, 29 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे के अवरुद्ध होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे कई तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ गया है। जिन तीर्थयात्रियों की ओर से रात्रि विश्राम के लिए जोशीमठ, गोविंदघाट और बदरीनाथ के होटलों में एडवांस बुकिंग की गई थी, उन्हें यात्रा पड़ावों के होटलों में ही रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
गुजरात से अपने परिवार के साथ बदरीनाथ की यात्रा पर आए मोहन कुमार क्षेत्री का कहना है कि बदरीनाथ में होटल में रविवार रात के लिए दो कमरे एडवांस बुक किए गए थे, लेकिन हाईवे अवरुद्ध होने से अब देर रात को जोशीमठ तक ही पहुंचा जा सकता है, जिससे यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के सुबोध शर्मा, कन्हैया प्रसाद और जमुना प्रसाद का कहना है कि उन्हें रात्रि विश्राम के लिए गोविंदघाट जाना था, लेकिन हाईवे बंद होने से उन्हें अब समीप के होटलों में ही रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन