{"_id":"6accc997320ee2b9db014479","slug":"bjp-will-triumph-in-the-upcoming-assembly-elections-tirath-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-127229-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगामी विस चुनावों में भाजपा लहराएगी परचम : तीरथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगामी विस चुनावों में भाजपा लहराएगी परचम : तीरथ
Mon, 12 Oct 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सभी प्रदेशों में परचम लहराएगी। भाजपा की केंद्र सरकार में मोदी सरकार ने युवाओं के लिए काम किया है। इससे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुले हैं।
सोमवार को बदरीनाथ जाने से पहले भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है लेकिन कुछ विपक्ष के नेता कुछ युवाओं को भटका रहा है जबकि अधिकतर युवा देश और पीएम मोदी के साथ खड़ा है। इससे पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के यहां पहुंचने पर भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, जिला मंत्री सुभाष चमोली, हेमंत सेमवाल, प्रधान संघ के धीरेंद्र भंडारी, सरोज हटवाल, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल आदि ने उनका स्वागत किया। संवाद