फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   BJP lost all three seats of Tharali assembly constituency, Congress won.

Chamoli News: थराली विधानसभा क्षेत्र की तीनों सीटें हारी भाजपा, कांग्रेस जीती

Sat, 25 Jan 2025 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 25 Jan 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
BJP lost all three seats of Tharali assembly constituency, Congress won.
देवाल। प्रदेश में सरकार व अपना विधायक होने के बाद भी भाजपा को थराली विधानसभा क्षेत्र में पंचायत की एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। इस क्षेत्र की तीनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इससे पहले थराली व नंदप्रयाग अध्यक्ष का पद भाजपा के पास था लेकिन इस बार थराली, नंदप्रयाग ही नहीं बल्कि नवगठित नंदानगर में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की। विधानसभा की तीनों सीटें थराली, नंदप्रयाग व नंदानगर के अध्यक्ष पर कांग्रेस की जीत हुई। इस चुनाव को कांग्रेस से ज्यादा भाजपा ने रणनीति के तहत लड़ा। प्रदेश अध्यक्ष, सांसद सहित बड़े-बड़े नेताओं ने नगर में जनसंपर्क व बैठक की। थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा के थराली व नंदानगर में डेरा डालने के बाद भी भाजपा इस विधानसभा की एक भी सीट नहीं जीत पाई। थराली विधानसभा की तीनों सीट कांग्रेस के पास आने से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक डॉ. जीतराम ने इसे लोगों का आक्रोश बताया। दूरभाष पर वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार के राज में भ्रष्टाचार, खनन, बेराेजगारी चरम पर है। क्षेत्र के अस्पताल व सड़कों की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने इसे आगामी विधान सभा के लिए शुभ संकेत बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed