{"_id":"575d7d724f1c1b7d3f11b808","slug":"bjp-congress-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कांग्रेस की पोल खोलेगी माकपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कांग्रेस की पोल खोलेगी माकपा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (देवाल)
Updated Sun, 12 Jun 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माकपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिए जाने के साथ ही विस चुनावों में वामपंथी दलों की ताकत बढ़ाने की मुहिम पर जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
रविवार को ब्लॉक सभागार थराली में आयोजित पूर्व प्रमुख राजपाल कनयाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश के विकास की ओर किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
कहा कि विगत कुछ माह पहले प्रदेश की राजनीति में घटी घटनाओं ने देवभूमि की गरिमा को शर्मसार किया है। पूर्व प्रदेश सचिव विजय रावत ने कहा कि काग्रेंस और भाजपा ने बिना बहस के पंचायत राज एक्ट पास कर दिया है। कहा कि पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों में जनसंख्या के आधार पर ग्राम पंचायतों के गठन में लिए गए निर्णयों से पहाड़ में कई ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है।
विज्ञापन
पार्टी इन नीतियों के खिलाफ आगामी विस चुनावों में कांग्रेस और भाजपा की सरकारों की जन विरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इस मौके पर किसान सभा के जिला संयोजक भूपाल सिंह रावतस मदन मिश्रा कालिका सती, मदन मोहन रावत, मोहन सिंह, सुरेंद्र , देवराम बर्मा, कुशल बिष्ट, धर्म सिंह रावत, कमलेश गौड, ललित मिश्रा, राजू नेगी आदि ने विचार व्यक्त किया।