{"_id":"571e42794f1c1bae3da91687","slug":"birahi-senji-motorway-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरही-सेंजी मोटर मार्ग खतरनाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरही-सेंजी मोटर मार्ग खतरनाक
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Mon, 25 Apr 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
बिरही-सेंजी मार्ग
- फोटो : Amar Ujala
निजमुला घाटी में स्थित बिरही-सेंजी मोटर मार्ग खतरनाक बना हुआ है। पीएमजीएसवाई की ओर से निर्माणाधीन करीब छह किमी उक्त सड़क पर हिल साइड चट्टान पर अटके बोल्डर दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2013 की आपदा के दौरान सड़क पर कई जगहों भूस्खलन हो गया था, लेकिन अभी तक भी सड़क पर आया मलबा भी पूरी तरह से साफ नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी महिपाल सिंह, दिनेश सिंह, अनिल और पुष्कर सिंह का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होने पर भी सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे यहां वाहनों के रपटने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
कई बार विभागीय अधिकारियों से सड़क पर आए मलबे को हटाने और नाली निर्माण की मांग उठाई गई, लेकिन वर्तमान तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन