फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bina Devi was crowned as the first Nagar Panchayat President.

Chamoli News: बीना देवी के सिर सजा पहली नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज

Sat, 25 Jan 2025 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 25 Jan 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
Bina Devi was crowned as the first Nagar Panchayat President.
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी बीना को 650 जबकि भाजपा की संध्या को 467 वोट मिले
अध्यक्ष के सामने नगर को संवारने की होगी चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/नंदानगर। नगर पंचायत नंदानगर में पहली अध्यक्ष का ताज कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी के सिर पर सज गया है। जनता ने सत्ता पक्ष की प्रत्याशी को दरकिनार करते हुए कांग्रेस पर भरोसा जताया है। पहली बार अस्तित्व में आई इस नगर पंचायत में अध्यक्ष का कार्यकाल भी चुनौतियों से भरा रहेगा।
नवगठित नगर पंचायत नंदानगर में कुल 1395 मतदाताओं में से 1129 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी को 650 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी संध्या को 467 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी ने 183 मतों से जीत दर्ज की। यहां चार वार्ड नागबगड़ फरखेत, धरगांव लगा उस्तोली, धोला चक उस्तोली, कुंतरी लगा फाली हैं। नगर पंचायत को यहां पर शून्य से काम करना है। ऐसे में यहां अध्यक्ष का पद भारी चुनौतियों से भरा रहेगा।
विज्ञापन


इंसेट
नगर की मुख्य चुनौतियां
- नंदानगर में सफाई व्यवस्था बनाना बड़ी चुनौती होगी। यहां जगह-जगह कूड़ा फैला रहता है। नंदाकिनी और चुफला नदी में ही लोग कूड़ा डाल लेते हैं। नगर के पैदल रास्ते जगह-जगह टूटे हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था, पार्किंग निर्माण, निकासी के लिए नाली निर्माण, सीवरेज से नगर को जोड़ना, नगर का सौंदर्यीकरण चुनौतियों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed