फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bills for four months were handed over by showing rural areas as urban areas.

Chamoli News: ग्रामीण क्षेत्र को शहरी दर्शाकर थमाए चार माह के बिल

Sun, 13 Sep 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 13 Sep 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Bills for four months were handed over by showing rural areas as urban areas.
ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। जल संस्थान के कर्मियों ने ग्राम पंचायत डिम्मर के न्यू-डिम्मर आवासीय बस्ती के उपभोक्ताओं को नगर पालिका कर्णप्रयाग के सुभाषनगर वार्ड में दर्शा दिया है। अब उन्हें शहरी दरों पर चार महीने के पानी के बिल भेजे गए हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

उपभोक्ता महेश प्रसाद डिमरी और प्रकाश चंद्र डिमरी ने बताया कि उन्हें अप्रैल से अगस्त माह तक के ऑनलाइन पेयजल बिल मिले हैं। ये बिल नगर क्षेत्र की दरों पर आधारित हैं। उन्होंने न्यू-डिम्मर आवासीय बस्ती को नगर पालिका में दर्शाने पर आपत्ति जताई। उपभोक्ताओं ने शासन-प्रशासन से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र पुरोहित ने गलती स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि न्यू-डिम्मर को नगर पालिका में गलती से दर्शा दिया गया होगा। मामले का संज्ञान लेकर बिलों में दर्ज नाम को सही कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed