स्व. विक्रम सिंह पंवार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का देवखाल में शुभारंभ हुआ। है। उद्घाटन मैच भदूड़ा की ए टीम ने जीता। टूर्नामेंट में जिले की 40 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
रविवार को नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने टूर्नामेंट में शामिल खिलाड़ियों को सैनिटाइजर देने और संपूर्ण मैदान को सैनिटाइज करवाने का आश्वासन दिया। उद्घाटन मैच में भदूड़ा की ए टीम ने देवर की ए टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टॉस जीतकर भदूड़ा एक की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 120 रन जोड़े। जवाब में उतरी देवर ए की टीम मात्र 100 रन ही जोड़ पाई। दूसरा मैच बैंडू इलेवन और संगूड़ क्रिकेट टीम के बीच हुआ। संगूड़ की टीम ने पहले खेलते हुए 153 रन बनाए, जबकि बैंडू की संपूर्ण टीम 120 रन पर सिमट गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान बबीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती देवी, ग्राम प्रहरी जसपाल रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष कलावती देवी और टूर्नामेंट आयोजक प्रमोद रावत आदि मौजूद थे।