फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   bear injured woman

Chamoli News: भालू ने महिला को किया घायल

Wed, 28 Dec 2022 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
bear injured woman
चारापत्ती लेने जंगल गई महिला को भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक के किमोली गांव की भागा देवी (47) पत्नी धीरी लाल अन्य महिलाओं के साथ गांव से तीन किलोमीटर दूर पंजगण के जंगल में मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल में भालू ने अचानक भागा देवी पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला ने भालू के हमले के बीच चीख-पुकार मचाई तो आसपास अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे भालू भाग गया। भालू ने महिला के पेट, सिर, चेहरे और बाजू पर गंभीर जख्म कर दिए। जंगल से महिलाओं की सूचना पर गांव के जयराम, गबरीराम, विनोद, रूपचंद्र आदि ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को गांव पहुंचाने के बाद 108 की मदद से पीएचसी नारायणबगड़ लाए। डॉ. नवीन डिमरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed