{"_id":"586bd61d4f1c1b0f78159507","slug":"bear-catching-team-arrived-monastery","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू को पकड़ने टीम मठ पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू को पकड़ने टीम मठ पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
पीपलकोटी क्षेत्र में भालू को खदेड़ने के लिए मठ क्षेत्र में पहुंची वन कर्मियों की टीम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंड क्षेत्र में मवेशियों का शिकार कर रहे भालू को पकड़ने के लिए 15 सदस्यीय टीम मठ गांव पहुंची। केदारनाथ वन प्रभाग के एसडीओ शिव लाल 15 वन कर्मियों की टीम के साथ मंगलवार को अपराह्न एक बजे गांव पहुंचे। टीम ने क्षेत्र के गांव-गांव में गश्त कर भालू की खोजबीन की, लेकिन भालू नहीं मिला।
टीम ने जंगल में भी लंबी दूरी की गश्त की। बीते एक माह से भालू बंड क्षेत्र में करीब ग्यारह मवेशियों को मार चुका है। बीते सोमवार रात को भालू ने मठ गांव में गौशाला तोड़कर ग्रामीण गोपाल सिंह की दुधारु गाय मार दी, जिससे मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने क्षेत्र में ही वन अधिकारियों का घेराव कर भालू को खदेड़ने की मांग उठाई।
मठ-झड़ेता गांव के उप प्रधान संतोष कुंवर ने चमोली के एसडीएम अभिषेक रोहिला से भी क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम भेजने की मांग उठाई। उप प्रधान संतोष कुंवर ने वन अधिकारियों को बताया कि भालू अभी तक बेमरु, मठ, बजनी व आसपास के गांवों में ग्यारह मवेशियों को मार चुका है। वन विभाग के एसडीओ शिव लाल ने कहा कि भालू को खदेड़ने के लिए वन कर्मियों द्वारा लंबी दूरी की गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विकास खंड के भिकोना गांव में इन दिनों भालू का आतंक बना हुआ है। भिकोना गांव की प्रधान देवेश्वरी देवी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि भालू गौशाला तोड़कर मवेशियों को मार रहा है। कहा कि सांय होते ही भालू आबादी क्षेत्र में घुस रहा है। उन्होंने भालू को खदेड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम तैनात करने की मांग उठाई।