फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bathing in Sangam, barley earrings put on the frame

संगम में किया स्नान, चौखट पर लगाई जौ की बाली

Thu, 30 Jan 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Bathing in Sangam, barley earrings put on the frame
वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में मां सरस्वती के साथ ही भगवान की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने घरों की चौखट पर जौ की बाली लगाई और संगम में स्नान किया। विद्यालय में कई बच्चों ने प्रवेश लिया और उन्हें विद्या आरंभ संस्कार ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के उमा देवी व गंगा माता मंदिरों में भक्तों ने देवी के पुण्य दर्शन किए। सरस्वती शिशु मंदिर कर्णप्रयाग में मां सरस्वती की पूजा व हवन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मुरलीधर चंदोला, अरविंद रावत, प्रदीप रावत, दीपक सिंह, दीपा पुरोहित, संतोष सिंह, चंपा, तृप्ति, चंद्रेश्वरी, ज्योति, अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवाल। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर देवाल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मां सरस्वती की पूजा की। प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद गोस्वामी ने विधि-विधान के साथ हवन किया। विद्यालय में प्रवेश करने वाले 28 नए छात्र-छात्राओं को विद्या आरंभ संस्कार ग्रहण कराया गया। बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य भगवती गोस्वामी, सत्येश्वरी देवराड़ी, सुरेश पयाल, नागेंद्र कुनियाल, सुरेंद्र सिंह, रणजीत रावत, ओम प्रकाश, मीनाक्षी, दीपा, सुनीता, गीता, पार्वती, आशा और दिनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां सरस्वती को अर्पित किए सफेद पुष्प
गौचर। वसंत पंचमी पर सरस्वती शिशु मंदिर गौचर में मां सरस्वती की पूजा के बाद हवन-यज्ञ किया और विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गायत्री परिवार की महिलाओं, स्कूल के आचार्यों और अभिभावकों ने मां सरस्वती को चंदन व सफेद पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य नवीन रावत ने सरस्वती के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना गायन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मां सरस्वती को ज्ञान व वाणी की शक्ति के रूप में पूजा जाता है। सरस्वती के पूजन से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। इस मौके पर गायत्री गुसांई, देवानंद मैठाणी, लक्ष्मी बमोला, रीना कनवासी, ज्योति कनवासी, लक्ष्मी शाह और विमल कुमार आदि मौजूद थे।

गोपेश्वर (संवाद)। सरस्वती शिशु मंदिर नैग्वाड़ सुभाषनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने किया। छात्र-छात्राओं, प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने मां सरस्वती की पूजा कर मंत्रोच्चारण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, मांगल गीत और भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश बंदोली, प्रबंधक नंदन सिंह गड़िया, दिनेश उनियाल, भागीरथी कुंजवाल, दीक्षा बिष्ट, नंदी राणा व महेशी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed