{"_id":"ff3fc2aa22bb460c201fcf696163375f","slug":"bank-transactions-in-the-10-km-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंक में लेन-देन के लिए 10 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में लेन-देन के लिए 10 किमी की दौड़
ब्यूरो/ अमर उजाल चमोली
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
नंदप्रयाग (चमोली)। नगर स्थित स्टेट बैंक में तकनीकी खामी के चलते दो दिनों से कामकाज ठप है। बैंक में आई तकनीकी खराबी के बाद से बैंक ने नंदप्रयाग बैंक के उपभोक्ताओं के लेन-देन की व्यवस्था लंगासू और चमोली बैंकों में की है। अब उपभोक्ताओं को लेन-देन के लिए 10 किमी की अतिरिक्त दौड़ लगानी पड़ रही है।
कोट भटियांणा गांव से पेंशन लेने आए महेशानंद को बैंक से बैरंग लौटना पड़ा, जबकि बैरासकुंड से आए अनिल कुमार और नंदप्रयाग के व्यवसायी शहनवाज फारुखी को बैंक के लिए लंगासू बैंक तक 10 किमी की अतिरिक्त दौड़ लगानी पड़ी। ऐसे ही दूर-दूर से आए उपभोक्ताओं को दिनभर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक शाखा प्रबंधक सतेंद्र कुमार का कहना है कि तकनीकी खामी के सुधारीकरण के लिए तकनीशियन जुटे हुए हैं, शीघ्र बैंक में लेन-देन शुरू करवा दिया जाएगा।