फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath to close down process, starting from today.

बदरीनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज से शुरू

Fri, 11 Nov 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गोपेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो/ गोपेश्वर Updated Fri, 11 Nov 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
Badrinath to close down process, starting from today.
Badrinath Dham - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शनिवार आज से शुरू हो जाएगी। आज धाम में स्थित गणेश मंदिर के कपाट बदरीनाथ की शयन आरती के साथ ही शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को तड़के ही गणेश मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा को बदरीनाथ गर्भगृह में रखा जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद वेद ऋचाओं के साथ बदरीनाथ के साथ ही गणेश भगवान का अभिषेक किया जाएगा। बदरीनाथ की दिनभर पूजा चलेगी। शनिवार शाम सात बजे बदरीनाथ की शयन आरती के बाद विधि-विधान के साथ मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। बदरीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए आगामी 16 नवंबर को शाम तीन बजकर 45 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बदरीनाथ के कपाट बंद होने से पूर्व ये प्रक्रियाएं होंगी संपन्न - 
12 नवंबर - गणेश व महाभिषेक पूजा के बाद शाम 7 बजे गणेश मंदिर के कपाट बंद। 
13 नवंबर - मध्याह्न में आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट होंगे बंद।
14 नवंबर - धाम में वेद ऋचाओं का वाचन होगा बंद। 
15 नवंबर - लक्ष्मी मंदिर में पूजा व कढ़ाई भोग का आयोजन। 
16 नवंबर - माता लक्ष्मी का बदरीनाथ गर्भगृह में प्रवेश और 3.45 बजे बदरीनाथ के कपाट बंद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed